लखनऊ|समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सादगी और सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिलेश यादव का मानना है कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने न केवल विदेशी शासन का प्रतिरोध किया, बल्कि शोषण और अन्याय के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। अंग्रेजों द्वारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर जनजातियों को उनकी पैतृक जमीनों से हटाने की साजिश का उन्होंने खुलकर विरोध किया। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में जंगलों और पहाड़ियों में उठी ‘उलगुलान’ यानी महानक्रांति ने अंग्रेजी सत्ता को हिलाकर रख दिया था।कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने भी बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गोंड, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थक मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सोनू कन्नौजिया, आदर्श सिंह, एडवोकेट अमरजीत यादव, हरीश राणा गोंड, धीरजमणि थारू, भोला चौधरी, गोविन्द गोंड, रमवीर कठेरिया, प्रियेश गोड, राणा प्रताप गोंड, अविनाश गोंड, शिवशंकर गोंड, हरेन्द्र गोंड, विजय गोड, घनश्याम गोंड, सुनील सिंह गोंड, अजीत गोंड, धीरज गोंड, बृजेश कुमार गोंड, संजीत गोंड, आदित्य गोंड, सुरेन्द्र प्रताप गोंड, मनोज गोंड, राजकुमार गोंड, रामनाथ गोंड, विनय गोंड, पंकज गोंड, प्रमोद गोंड, कुंवर सरोज कोल, राजाराम कोल, रमेश यादव, प्रदीप गोंड, ज्योतेश्वर प्रसाद सोनू, भूपेन्द्र राय, संतोष यादव, प्रभुनाथ गोंड आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदर्शों को याद करते हुए उनके समाज-सुधारक एवं जननायक व्यक्तित्व को नमन।

0 टिप्पणियाँ